यमुनानगर। रंजिशन युवक को रास्ते में रोककर चार युवकों ने डंडों, बिंडों व ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दो भाइयों समेत चारों आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
शिकायत में अकालगढ़ निवासी शोएब ने बताया कि उसके परिवार के साथ गांव के ही सत्तार अली की अनबन चल रही है। सिसे सत्तार उनसे रंजिश रखता है। शनिवार रात को वह गांव की बीसी चौपाल के पास से जा रहा था। रास्ते में आरोपी सत्तार के बेटे साहिल खान, अमीर खान व रहीम व दौलतपुर निवासी उमेर गुर्जर ने रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों, बिंडों व ईंटों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। संवाद