संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। सभी सरकारी व प्राइवेट बसों का ठहराव बस अड्डे के अंदर रुकने के आदेश हैं। इसके बावजूद कुछ निजी बसों के कर्मचारी अपनी बसों का ठहराव बस अड्डे के बाहर सड़क पर ही करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
इससे बस अड्डे के अंदर बैठे यात्री बसों का इंतजार करते रहते हैंं। उल्लेखनीय है कि बसों के सड़क पर रुकने से यात्रियों को बसों पर चढ़ने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। वहीं बसें सड़क पर खड़ी होने से इस रास्ते पर अकसर यातायात ठप रहने की समस्या हो रही है।
इस समस्या के समाधान के लिए रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने बसों का ठहराव बस अड्डे के अंदर ही करने बारे कुछ दिन पहले ही कड़े निर्देश दिए थे। इस सरकारी बसों का ठहराव तो अब बस अड्डे के अंदर ही हो रहा है। वहींबसों के चालक-परिचालक अपनी मनमानी करते हुए बसों का ठहराव सड़क पर ही कर रहे हैं। इससे यातायात बाधिकर रहने के अलावा बदुकानदार भी परेशान हैं। दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर बसें खड़ी होने से उनकी दुकानों तक पहुंचने में ग्राहकों को परेशानी होती है। अड्डा इंचार्ज महिंद्र सिंह ने बताया कि कई बार समझाने के बावजूद कुछ निजी बसों के चालक-परिचालक अपनी बसों को सड़क पर ही खड़ा कर रहे हैं। इस बारे में समझाने पर वो झगड़ा करने लगते हैं।