फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लिव इन में रह रहा युवक लापता

Sun, 17 Aug 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना व्यासपुर क्षेत्र की एक बस्ती से युवक लापता हो गया। यहां युवक लिव इन रिलेशनशिप में युवती संग रह रहा था। युवती ने व्यासपुर पुलिस को युवक के लापता होने की शिकायत दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को युवती ने बताया कि शेरगढ़ गांव का 27 वर्षीय युवक उसके साथ बस्ती में रह रहा था। वह 15 अगस्त को 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला है। संवाद
विज्ञापन

किशोर व दो युवतियों का सुराग नहीं
यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों से एक किशोर व दो युवतियां लापता हो गईं। संबंधित थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। ग्रीन विहार कॉलोनी से 17 वर्षीय किशोर 15 अगस्त सुबह करीब 11:30 बजे से लापता हो गया, जिसकी माता सोनिया ने पुलिस को शिकायत दी। प्रतापगढ़ चनेटी से 18 वर्षीय युवती 15 अगस्त को लापता हो गई, जिसकी माता जयवंती ने पुलिस को शिकायत दी।पुराना हमीदा निवासी 18 वर्षीय युवती 16 अगस्त को लापता हो गई, जिसकी माता रानी की पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें