फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकानदार खाना खाने गया, काउंटर से 45 हजार चोरी

Sun, 17 Aug 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के छछरौली रोड स्थित किरयाना दुकान से दिनदहाड़े चोरी हो गई। दोपहर में दुकान पर ताला लगाकर दुकानदार खाना खाने घर गया था। इसी बीच अज्ञात युवक ताला खोल काउंटर के गल्ले से 45 हजार रुपये उठा ले गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव संखेड़ा निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उनकी छछरौली रोड स्थित श्रीराम किरयाना के नाम से दुकान है। 16 अगस्त को दोपहर सवा दो बजे दुकान पर ताला लगाकर खाना खाने घर आ गए थे। इसके बाद वापस दुकान पर जाकर देखा तो दुकान का शटर खुला था और अंदर काउंटर के गल्ले से 45 हजार रुपये की नकदी चोरी थी। सीसीटीवी फुटेज जांची तो पाया कि दुकान में अज्ञात युवक घुसा और नकदी लेकर चला गया। जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें