जगाधरी। जड़ौदा गेट के पास रहने वाले 39 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जड़ौदा गेट निवासी अरविंद कुमार घरों पर पेंट करने का काम करता है। मृतक के भाई रमणीत ने बताया कि अरविंद के दो बच्चे हैं। परिवार खुशहाल है। कुछ दिन से वह मानसिक परेशान चल रहा था। परेशानी के चलते उसने जहरीला पदार्थ निगला है। संवाद