फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीसरी आंख से निगरानी करने का काम लटका

Tue, 12 Aug 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : रानी की सराय से ऊंजी गोदाम मार्ग पर बना गड्ढ़ा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 22 करोड़ रुपये खर्च कर यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं का बंदोबस्त कर इसे मॉर्डन बनाया जा रहा है। परंतु इस माॅर्डन स्टेशन पर सुरक्षा रामभरोसे है। परिसर में 40 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए।
पांच साल से स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना लंबित है, जो अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। इस साल योजना पर दोबारा काम शुरू हुआ था, लेकिन यह अप्रैल में रोक दिया गया था। जिसके बाद से योजना अधर में है। यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भी मिल चुकी है। बावजूद इसके स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना अधर में है।
विज्ञापन

स्टेशन पर चल रहा सीसीटीवी कैमरे लगा रही कंपनी रेलटेल ने यह काम रोक दिया है। करीब तीन महीने से काम रुका हुआ है। कंपनी ने काम रोकने की वजह स्पष्ट नहीं की है। योजना के अनुसार रेलवे स्टेशन परिसर में कुल 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। सभी कैमरे लगाए जा चुके हैं।
इसके बाद आगे का काम लटक गया। सीसीटीवी इंस्टाल के बाद कंट्रोल रूम बनाया जाना है, जिसमें सर्वर स्थापित कर सभी कैमरों का कनेक्शन कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। कंट्रोल रूम आरपीएफ थाने में बनाया जाएगा। यहां पर 52-52 इंच की दो से तीन एलईडी स्क्रीन लगाई जानी हैं। सर्वर व कंट्रोल रूम का सामान पहले ही आ गया था।
सर्वर के लिए बैटरियां भी आरपीएफ थाने में पड़ी हैं। सीसीटीवी कैमरे शुरू से स्टेशन के चप्पे-चप्पे की निगरानी करना आसान होगा। सुरक्षा कर्मी एक स्थान पर बैठकर पूरे रेलवे स्टेशन परिसर की निगरानी कर सकेंगे। सीसीटीवी कैमरे लगने से संदिग्ध की पहचान, वारदात पर अंकुश, वारदात के बाद जांच में भी काफी सहायता मिलेगी।
रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना साल 2019 में शुरू हुई थी। अगस्त 2019 में इसके लिए सर्वे किया गया था। अक्टूबर में काम शुरू कर दिया गया था। दो स्थानों पर कैमरे भी लगा दिए गए थे। इसके बाद कोरोना संक्रमण में यह काम रोक दिया गया। दोबारा काम शुरू करने के लिए 2022 में सर्वे किया गया। इसके बाद यमुनानगर जगाधरी स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में हुआ। इसके अंतर्गत पूरे स्टेशन की कायाकल्प किया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन पर रेलटेल की ओर से सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल किए जा रहे थे। सभी कैमरे लगाए जा चुके हैं। कंपनी ने अभी तक इन्हें हैंडओवर नहीं किया है। - अरुण त्रिपाठी, मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ, अंबाला मंडल।

यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन। संवाद- फोटो : रानी की सराय से ऊंजी गोदाम मार्ग पर बना गड्ढ़ा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें