फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कुश्ती कोर्ट का वुडन फर्श टूटा, फट्टियां निकलीं

विज्ञापन
इनडोर हॉल की क्षतिग्रस्त हालत। संवाद - फोटो : एसएसपी सौरभ दीक्षित टर्नआउट परेड का निरीक्षण करते हुए। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। तेजली खेल परिसर में बना मल्टीपर्पज हॉल देखरेख के अभाव में विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। आठ साल में इस मल्टीपर्पज हाल कई तरह की दिक्कतें आ गई हैं। यहां पर खिलाड़ियों का अभ्यास करना मुश्किल हो गया है। खेल विभाग की ओर से वर्ष 2017 में इनडोर खेल के लिए यह मल्टीपर्पज हाल बनाया गया था। विभागीय लापरवाही व देखरेख के अभाव में इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
इनडोर हॉल की खिड़कियां के कांच टूट गए हैं, खिड़कियों की ग्रिल जंग खा रही है और दरवाजे टूट पड़े हैं। इससे धूल, मिट्टी के साथ बारिश का पानी अंदर आता है। पानी गिरने से हाल में रखे मैट, दरियां सहित अन्य सामान खराब हो गया है। वहीं, इस इनडोर हाल में कुश्ती के लिए वुडन फर्श गया था। परंतु अब यह फर्श कई जगह से टूट चुका है और इसकी लकड़ी की फट्टियां बाहर निकल रही है।
विज्ञापन

फट्टियां टूटने से कई जगह पर लोहे की कीले निकल रही हैं और अभ्यास करना मुश्किल हो गया है। हाल की खिड़कियों के कांच व दरवाजे टूटे होने के कारण बारिश में अंदर पानी भर जाता है। इससे लकड़ी का फर्श खराब हो गया है। इस फर्श पर अभ्यास के दौरान कई बार खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। इसके अलावा दीवारों पर भारी सीलन आ गई है। सीलन के कारण दीवारों का प्लस्तर उतर रहा है और अंदर की ईंटे नजर आने लगी हैं।
सीलन के कारण मिट्टी, लकड़ी में दीमक लग गई है। इसके अलावा बने बॉक्सिंग रिंग की हालत भी खस्ता हो गई है। रिंग के गद्दे फट चुके हैं और रिंग के चारों तरफ लगी रस्सी टूट व कट रही है। रस्सियों को बांधे रखने के लिए लगे पोल पर लगी फोम खराब हो गई है। इस कारण अभ्यास में खिलाड़ियों को काफी दिक्कत हो रही है। इससे विभिन्न खेलों के कोच को भी परेशानी हो रही है। इसकी मरम्मत की कई बार मांग की गई है, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

विभिन्न कार्यों के लिए निदेशालय को अवगत करवाया गया है। सीएम घोषणा के अंतर्गत 90 करोड़ रुपये से कई काम करवाए जाने हैं। ग्रांट आने के बाद सभी काम करवा दिए जाएंगे। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।

इनडोर हॉल की क्षतिग्रस्त हालत। संवाद- फोटो : एसएसपी सौरभ दीक्षित टर्नआउट परेड का निरीक्षण करते हुए। स्रोतः पुलिस

इनडोर हॉल की क्षतिग्रस्त हालत। संवाद- फोटो : एसएसपी सौरभ दीक्षित टर्नआउट परेड का निरीक्षण करते हुए। स्रोतः पुलिस

इनडोर हॉल की क्षतिग्रस्त हालत। संवाद- फोटो : एसएसपी सौरभ दीक्षित टर्नआउट परेड का निरीक्षण करते हुए। स्रोतः पुलिस

इनडोर हॉल की क्षतिग्रस्त हालत। संवाद- फोटो : एसएसपी सौरभ दीक्षित टर्नआउट परेड का निरीक्षण करते हुए। स्रोतः पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें