फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क पर उतरा सर्व समाज, सीटीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सर्व समाज के जनप्रतिनिधि मंडल व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सड़क पर उतर कर देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की है। समाज के लोग हाथों में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाओ के बैनर लेकर जयघोष करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीटीएम पीयूष गुप्ता को प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

वहीं, वीएचपी के उपाध्यक्ष कर्मचंद, अर्चक कमेटी के प्रांत संयोजक श्याम सुंदर वशिष्ठ व संगठन वॉरियस के वरुण शर्मा ने मांग पत्र के माध्यम से कहा कि देश में बढ़ती हुई जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए जो भी आवश्यक कदम अथवा कानून और नियम सरकार द्वारा लागू किये जा सकते हैं, उन्हें बिना विलंब किए पारित किया जाना चाहिए। आज बढ़ती जसंख्या में नियंत्रण जरूरी है, भविष्य में यह खतरा बन सकता है, जिससे कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें