फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मौसम सुहावना, दो दिन बारिश होने के आसार

Mon, 01 Sep 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रविवार दोपहर को बारिश के बीच से गुजरते वाहन। । संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले के मौसम में रविवार को फिर बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार को बारिश के बाद निकली धूप के कारण काफी उमस हो गई थी। रविवार को बदले मौसम ने लोगों को उसम व चिपचिपी गर्मी से भारी राहत दिलवाई।
हवा चलने से खुशनुमा बना रहा। वहीं सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चली रिमझिम बारिश ने मौसम और भी सुहावना बना दिया। पूरा दिन आसमान पर घने काले बादल छाए रहे। वहीं, मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

काले बादलों के कारण सुबह का समय भी शाम सा प्रतीत हुआ। दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। छुट्टी का दिन होने के चलते लोगों ने सुहावने मौसम का खूब लुत्फ उठाया। इस दौरान शहर की सड़कों व बाजारों में काफी रौनक रही। वहीं, शाम को मुख्य बाजारों व सड़कों पर काफी भीड़ देखने को मिली।
शुक्रवार को कुछ देर बारिश के बाद निकली धूप के कारण उमस बढ़ गई थी। शनिवार को भी गर्मी व उमस के कारण लोग बेचैन रहे। वहीं, रविवार को बदले मौसम ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई। जिले में तड़के ही आसमान पर घने बादल छाने लगे थे। वहीं, सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई धीमी बारिश दोपहर तीन बजे तक जारी रही।
विज्ञापन

इस दौरान करीब 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। जिससे तापमान में कमी दर्ज की। रविवार को जिले में अधिकतम 28 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन भारी बारिश की संभावना है। सोमवार व मंगलवार को बारिश के कारण तापमान में कमी रहेगी। वहीं बुधवार से शनिवार तक बादल छाने के साथ तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। उधर लगातार बारिश होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे आ गई है। उन्हें फसले खराब होने का भय सता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें