जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जा रही जिलास्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं तीसरे दिन भी बारिश के कारण पूरी नहीं हो पाई। रविवार को भी बारिश होने से खो-खो व वॉलीबॉल के मैच स्थगित करने पड़ने। इस दौरान केवल अंडर-17 व 19 आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता ही करवाई जा सकी।
वहीं, खो-खो की अंडर-14 और वॉलीबॉल अंडर-17 व 19 आयु श्रेणी की प्रतियोगिता बीच में ही रोकने पड़े। कुछ देर इंतजार के बाद यह मैच स्थगित करने पड़े। अब यह प्रतियोगिताएं तेजली खेल परिसर में सोमवार को करवाए जाएंगी। इनके साथ ही अन्य एथलेटिक्स खेलों की प्रतियोगिताएं भी सोमवार को तेजली खेल परिसर में होंगी।
विज्ञापन
वहीं, बारिश के कारण इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता पांच दिवसीय हो गई है। बारिश की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिता दो दिन आगे बढ़ा दी है। अब प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को करने की योजना है। वहीं, दूसरी तरफ तीसरे दिन भी प्रतियोगिता स्थगित होने से खिलाड़ियों को मायूसी हुई। चूंकि जिलेभर से खिलाड़ी रोजाना कई किलोमीटर का सफर करके प्रतियोगिता में भाग लेने आ रहे हैं।
अब सोमवार को तेजली खेल परिसर में एथलेक्टिस खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसके साथ ही तेजली मैदान में ही स्थगित मैच भी करवाए जाएंगे। वहीं, क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के मैदान में करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में जिले के सभी छह खंडों के करीब एक हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।