प्रतापनगर। बुधवार सुबह लाल ढांग कलेसर जंगल में हाईवे पर रेत बजरी से भरा ट्राला पलट गया। जिससे दोनों तरफ आवाजाही रुक गई। सुबह सवेरे अपने कामों पर जाने वाले लोग जाम में फंसे रहे। इसका मुख्य कारण लाल ढांग की चढ़ाई व संकरी सड़क बताई जा रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़क को चौड़ा करने की मांग की है ताकि हादसों से बचा जा सके।
जानकारी के अनुसार कलेसर लाल ढांग की चढ़ाई पर एक ट्राॅला पलटने से कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सुबह सवेरे अपने कामों पर जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां वाहन पलटने का यह पहला मामला नहीं है, आए दिन यहां कोई ना कोई वाहन फंसा रहता है।
जिसकी वजह से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राहगीरों मुंसाद अली, राशिद अली,सतीश कुमार, संदीप कुमार, रोहतास, मैनपाल ने बताया कि वह पोंटा साहिब कंपनी में काम करने के लिए जाते हैं। सुबह शाम यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। हर समय यहां कोई ना कोई वाहन फंसा रहता है।
इसके चलते राहगीरों को अपने कामों पर हर रोज देरी से जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि लाल ढांग जंगल के नजदीक लगभग 5 किलोमीटर की सड़क को चौड़ा करने की जरूरत है।
बता दें नेशनल हाईवे 73 ए दिल्ली से पांवटा साहिब जाने वाली सड़क पर दिन-रात आवाजाही रहती है। नेशनल हाईवे होने की वजह यहां देश भर के हजारों वाहन निकलते हैं और दूरदराज दूसरे प्रदेशों से आने वाले राहगीर यहां घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
उधर, नेशनल हाईवे अथॉरिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रदीप अत्री का कहना है कि सड़क पर हादसों से बचाने के लिए जगह-जगह रेलिंग, पुलिया और अन्य इंतजाम किए हुए हैं। जंगल व पहाड़ों का एरिया होने के कारण रोड को अधिक चौड़ा नहीं किया जा सकता, फिर भी रोड का चौड़ीकरण कराने के लिए सरकार को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा।
ताजा वाला तकिया रोड छोड़ा
लोगों ने बताया कि नेशनल हाईवे पर चोरी करने का कार्य चल रहा है जिसको ताजा वाला तक ही चौड़ा किया गया है इस रोड को चौड़ा करने की जितनी जरूरत जगाधरी से ताजा वाला तक है उससे कहीं ज्यादा जरूरत तक ताजा वाला से लाल डांग तक है ऐसे में प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए।