जगाधरी। कोहरे के कारण ट्रेनों का शेड्यूल बेपटरी हो चुका है। देरी से चल रही ट्रेनों का समय सही करने के लिए रेलवे को गाड़ियां आंशिक रूप से रद्द भी करनी पड़ रही हैं।
रेलवे जालांधर सिटी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14681-82 आंशिक रूप से रद्द कर संचालन कर रहा है। सर्दियों में यह ट्रेन अंबाला छावनी से नई दिल्ली के बीच चलाई जा रही है। इसके बावजूद ट्रेन काफी देरी से चल रही है। शुक्रवार को यह ट्रेन दो घंटे की देरी से चली। यमुनानगर जगाधरी में यह ट्रेन करीब पौने तीन घंटे की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 15653 गुवाहटी जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे 13 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12232 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटा 50 मिनट की देरी से चली। गाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली अंबाला छावनी ढाई घंटे लेट रही। इसी तरह गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस डेढ़ घंटा की देरी से चली। गाड़ी संख्या 15211 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 23 मिनट की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस एक घंटा 51 मिनट, गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर मेल एक घंटा 53 मिनट, गाड़ी संख्या 15652 जम्मूतवी गुवाहटी लोहित एक्सप्रेस एक घंटा आठ मिनट की देरी से पहुंची।
इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 14521 एक घंटा तीन मिनट, गाड़ी संख्या 12903 मुंबई अमृतसर स्वर्ण मंदिर मेल 45 मिनट, गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मालनी एक्सप्रेस 45 मिनट, गाड़ी संख्या 14609 ऋषिकेश से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस एक घंटा पांच मिनट, गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस 50 मिनट, गाड़ी संख्या 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 45 मिनट की देरी से चली।