फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिनभर धूप नहीं निकलने से और बढ़ी ठिठुरन

Sat, 03 Jan 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी रोड पर शुक्रवार की सुबह दस बजे हल्के कोहरे के बीच जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में शुक्रवार को कोहरा तो नहीं छाया, लेकिन दिनभर आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण धूप नहीं निकल सकी। धूप न निकलने से ठंड का असर और अधिक बढ़ गया, जिससे लोगों को दिनभर ठिठुरन महसूस करनी पड़ी। लगातार दूसरे दिन भी जिले में सर्दी का सितम जारी रहा और आम जनजीवन प्रभावित होता नजर आया।
जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बादलों की वजह से दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो सकी, जिससे सुबह और शाम के साथ-साथ दोपहर में भी ठंड का असर बना रहा। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ठंड से बचने के लिए लोग अपने-अपने स्तर पर उपाय करते नजर आए। बाजारों और सड़कों पर लोग गर्म कपड़ों, मफलर, टोपी और दस्तानों में लिपटे दिखे। कई स्थानों पर लोग चाय की दुकानों के आसपास जुटकर खुद ही आग जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। हालांकि यह इंतजाम व्यक्तिगत स्तर पर ही सीमित रहा।
सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के लिए कोई ठोस प्रबंध नहीं किए गए। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई। इससे जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन केवल कागजों में ठंड से बचाव की एडवाइजरी जारी कर रहा है।
रैन बसेरों में रजाई व बिस्तर को छोड़ दें तो कहीं पर भी सर्दी से बचाव के लिए कोई दूसरा ठोस कदम प्रशासन की तरफ से नहीं उठाया गया है। जरूरतमंदों के लिए ठंड से बचाव के लिए राहत व्यवस्था न होने से हालात और कठिन होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन घना कोहरा पड़ने के आसार : डॉ. अजीत

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि आने वाले दो दिनों के लिए भी राहत के संकेत नहीं हैं। जिले में अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और घना कोहरा भी पड़ सकता है। ऐसे में ठंड का असर और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सुबह और रात के समय दृश्यता भी प्रभावित हो सकती है। इस बीच शहर की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिला। शुक्रवार को एक्यूआई 163 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। एक दिन पहले एक्यूआई 204 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें