फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेज धूप निकलने से चार डिग्री चढ़ा पारा

Sat, 12 Jul 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक दिन पहले हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इसी वजह से जिले का अधिकतम तापमान भी चार डिग्री तक बढ़ गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 25 डिग्री था।
वहीं शाम छह बजे हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर 20,148 क्यूसेक दर्ज किया गया। फिलहाल मौसम साफ रहेगा। रविवार से बारिश होने की संभावना है। बुधवार को हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। इससे तापमान में कमी आई थी जिस कारण दो दिन से लोगों को न केवल दिन में बल्कि रात में भी राहत मिली हुई है। अभी कुछ समय के लिए उमस व गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

हालांकि आसमान में बादलों को देख कर लोगों को भले ही जलभराव का खतरा सताने लगता हो, लेकिन किसानों को बारिश की बहुत ज्यादा जरूरत है। खेतों में धान की रोपाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बिना पानी के खेत अब खाली होने लगे हैं। ट्यूबवेल चलाकर फसलों की सिंचाई की जा रही है।
विज्ञापन

खासकर धान को सबसे ज्यादा पानी चाहिए। किसान कृष्ण कुमार व नरेश कुमार का कहना है कि अभी अच्छी बारिश की दरकार है। जिस तरह से आसमान में बादल उमड़ कर आते हैं उससे तो तेज बारिश होने का अनुमान लगता है। परंतु कुछ ही देर में बादल छंट जाते हैं और किसानों को निराशा ही हाथ लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें