फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ठंडी हवा चलने से एक डिग्री लुढ़क गया तापमान

Sat, 14 Feb 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल परिसर में धूप सेंकते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कई दिन लगातार धूप निकलने के बाद शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। इस दौरान सुबह कोहरा छाया और ठंड का एहसास हुआ। हालांकि कोहरा ज्यादा देर नहीं रहा, लेकिन हवा से ठंडक बनी रही। दोपहर बाद मौसम साफ होने के बाद पूरी तरह धूप खिली।
इस दौरान तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली। मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को बारिश होने की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को सुबह धूप हल्की रही। इस दौरान धुंध भी छाई रही। हवा चलने से करीब सात बजे धुंध छंटी और फिर धूप निकली। इसके साथ सुबह आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। बादल होने से धूप भी हल्की रही। इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
विज्ञापन

इसके साथ करीब दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। दोपहर 12 बजे के बाद बादल छंट गए और आसमान पूरी तरह साफ हो गया। धूप से भले ही दिन में ठंड का एहसास नहीं हुआ, लेकिन दिन ढलने के बाद हवा ने अपना पूरा असर दिखाया। हवा से शाम को ठंड रही और रात गहराने के साथ ठंड में भी इजाफा हुआ।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अभी कुछ दिन मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले सप्ताह मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। सोमवार व मंगलवार को बारिश की संभावना है। यदि बारिश होती है तो तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके साथ न्यूनतम तापमान में भी कमी देखी जा सकती है। बारिश से ठंड में थोड़ा इजाफा होगा। इसके बाद पूरे सप्ताह मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें