फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टीम ने किया अमृत सरोवरों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष के मुख्य सलाहकार प्रभाकर कुमार वर्मा, सहायक वैज्ञानिक कृष्ण, अनुभाग अधिकारी आशुतोष बंसल ने नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी व पंचायती राज तथा सिंचाई विभाग द्वारा बनाए जा रहे अमृत सरोवर तालाबों का निरीक्षण किया। इनमें पंचायत राज द्वारा गांव पलाका, खेड़ी लक्खा सिंह, कलावड़, पंजेटों में बनाए जा रहे अमृत सरोवरों का जायजा लिया।
टीम निर्माण कार्य की प्रगति से संतुष्ट दिखी। टीम की ओर से कहा गया कि अमृत सरोवरों के निर्माण से न केवल तालाबों की पानी इकट्ठा करने की क्षमता बढ़ गई है। साथ ही तालाबों का ओवरफ्लो भी बंद हो गया है। अमृत सरोवर तालाबों के सुंदरीकरण के लिए अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत मार्ग पाथवे, प्लांटेशन, फेंसिंग लाइट व ट्रेंचिस के कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि तालाबों का पानी स्वच्छ होकर सिंचाई व मछली पालन के उपयोग में लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष के मुख्य सलाहकार प्रभाकर कुमार वर्मा ने बताया कि शेष अमृत सरोवरों के शेष कार्यों के निर्माण के लिए सरकार द्वारा राशि शीघ्र जारी कर दी जाएगी। मौका निरीक्षण उपरांत टीम तकनीकी अधिकारियों के साथ बैठक की गई, जिसमें उनके द्वारा तालाबों के निर्माण कार्य की प्रगति का रिव्यू किया गया। इस दौरान कार्यकारी अभियंता पंचायती राज लव कुमार, उपमंडल अधिकारी पंचायती राज जगाधरी राजेश शर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें