फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक पर नुकीली वस्तु से हमला

Tue, 01 Apr 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। न्यू हमीदा काॅलोनी निवासी सुमित चावला पर एक युवक ने नुकीले हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हमला लक्ष्मी सिनेमा के पास कुत्ते को गली में घुमाने का लेकर होना बताया जा रहा है। पुलिस ने सुमित के बयान पर आरोपी जगाधरी निवासी लुक्का पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

न्यू हमीदा कालोनी निवासी सुमित चावला ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर के बाहर गली में कुत्ता घुमा रहा था। तभी एक स्कॉर्पियो कार में सवार होकर जगाधरी निवासी लुक्का आया। आरोपी बिना वजह झगड़ा करने लगा। कार से नुकीली हथियार निकालकर उस पर हमला कर दिया। बाद में आरोपी ने मुक्का मारकर उसका सामने का दांत तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें