संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गोरक्षनाथ के प्रकट दिवस के अवसर पर जोगी समाज ने माया पैलेस में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि नगर निगम के पूर्व महापौर एवं ओबीसी मोर्चा हरियाणा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान ने कहा कि गोरक्षनाथ की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं समाज को धर्म, योग और संयम का मार्ग दिखाती हैं। ऐसे आयोजन समाज की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। गोरक्षनाथ जी भारत की नाथ परंपरा के महान योगी और संत थे, जिन्होंने योग और तपस्या के माध्यम से आध्यात्मिक जागरण का संदेश दिया।
उन्होंने समाज में एकता, सदाचार, और आत्मज्ञान को महत्व दिया तथा गुरुओं की परंपरा को सशक्त किया। उनका जीवन और शिक्षाएं आज भी जनमानस को प्रेरित करती हैं। इसके बाद मदन चौहान ने हमीदा क्षेत्र स्थित राधा कृष्णा स्कूल में डीबीएन परिवार की ओर से बड़े सरकार डीबीएन महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर और निशुल्क नेत्र जांच शिविर में सहभागिता की।