फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोस्टरों पर उकेरी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता

Tue, 27 May 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर व स्लोगन लिखकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में सेना के शौर्य का बखान किया। कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने व कामयाब बनाने पर नारी शक्ति को समर्पित विशेष प्रार्थना सभा भी करवाई गई।
अध्यापिका एकता ने विद्यार्थियों को ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह के बारे में जानकारी दी। इस दौरान खुशबू ने कविता, सुखमन जोत ने देशभक्ति के गीत व नित्यजीत ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य से सैनिकों के शौर्य का बखान किया। वहीं, अध्यापिकाओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने भारत माता सैनिकों के जयघोष किए। उप प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने कहा कि यह थल, जल व नभ सेना के प्रयासों से संभव हुआ और यह पहलगाम हमले में मारे गए लोगों का बदला था। प्राचार्य सुमित जिंदल ने सभी को ऑपरेशन सिंदूर के रोचक बिंदुओं के बारे बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें