फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं को बताया बजट का महत्व

Wed, 11 Feb 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कॉलेज में विधायक घनश्याम दास का स्वागत करते प्रबंधन कमेटी के सदस्य। संस्थान - फोटो : राष्ट्रीय कृमि मु​क्ति दिवस पर बच्चों को दवा ​खिलाती ​शि​क्षिका। विभाग स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित बजट पर मंगलवार को चर्चा विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं, प्राथमिकताओं और देश के आर्थिक विकास में इसकी भूमिका से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम में बुनियादी ढांचा, उद्योग, एमएसएमई, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी सरकारी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। छात्राओं को यह समझने का अवसर मिला कि केंद्रीय बजट किस प्रकार देश की आर्थिक दिशा तय करता है और आमजन के जीवन को प्रभावित करता है। कार्यक्रम के बतौर मुख्य वक्ता यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दोनों वक्ताओं ने केंद्रीय बजट 2026 की प्रमुख घोषणाओं पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय विकास, आर्थिक सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को आर्थिक नीतियों की समझ होनी चाहिए ताकि वे देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। कार्यक्रम की समन्वयक मनीषा अग्रवाल ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन

महंत कर्मजीत सिंह और कॉलेज के महासचिव मनोरंजन सिंह साहनी ने भी बजट के बारे में विस्तार से बताया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुखविंदर कौर ने छात्राओं को बताया कि आर्थिक नीतियों और बजट की समझ आज के समय में बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के निदेशक डॉ. वरिंदर गांधी और प्रिंसिपल डॉ. सुखविंदर कौर के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर आदित्य चावला, रामनिवास गर्ग, संगीता सिंघला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें