फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार को बनाएं दिनचर्या का अंग : डॉ. एसके सिंह

Wed, 11 Feb 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को योगा क्लब के तत्वावधान में सूर्य नमस्कार एवं योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. एसके सिंह के अध्यक्षता में करवाया गया।
प्राचार्य एसके सिंह ने कहा कि सूर्य नमस्कार और अन्य योगासन व्यक्ति की दिनचर्या का अभिन्न अंग होने चाहिए। योगासन से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रोगों से मुक्त रहता है। अत: प्रत्येक विद्यार्थी को स्वयं भी योग करना चाहिए और अपने परिवार को योग के प्रति सजग व सचेत करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक प्रो. सतपाल ने छात्रों को योग के महत्व बारे विस्तार से वताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। एक स्वस्थ तथा सुदृढ़ समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। योग प्रशिक्षक जय कुमार ने छात्रों से सूर्य नमस्कार और अन्य योगासनों का अभ्यास करवाया। उन्होंने योगासनों के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियां से भी परिचित करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें