फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाली के आदेश होते ही स्थगित किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नौकरी बहाली के लिए कर्मचारियों का आंदोलन एक महीने बाद रंग लाता दिखाई दिया। आंदोलन के 32वें दिन सिविल सर्जन ने निकाले गए सभी 91 कर्मचारियों की बहाली के आदेश दे दिए। बहाली के आदेश के बाद कर्मचारी संगठनों ने धरना अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अभी बहाली के आदेश दिए गए हैं, यदि कर्मचारियों की ज्वाइनिंग नहीं हुई, तो धरना फिर से शुरू किया जाएगा।
मंगलवार को भी कर्मचारियों ने 32वें दिन धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बहाली के आदेश होने पर तीन घंटे बाद ही धरना स्थगित कर दिया गया। धरने की अध्यक्षता स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन प्रधान सुमित ऋषि ने की। संचालक जिला सचिव नरेश कुमार ने किया। यहां पर सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, रिटार्यड कर्मचारी संघ सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी एकत्र हुए। इनमें से एक प्रतिनिधिमंडल बनाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन से मुलाकात की। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों की सीएमओ से दो घंटे बैठक चली। बैठक के बाद सीएमओ ने सभी पीएचसी, सीएचसी, अर्बन हेल्थ सेंटर को पुराने कर्मचारियों की बहाली के आदेश दिए।
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी नेता विनोद त्यागी, सोमनाथ, सीआईटीयू जिला कैशियर रामकुमार कांबोज, एसकेएस राज्य सह सचिव मांगे राम तिगरा, जिला प्रधान महिपाल सोढ़े, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, ब्लॉक प्रधान जोत सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश राणा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने चार जून को ही सभी कर्मचारियों की बहाली के आदेश दे दिए थे। बावजूद इसके चार दिन बाद भी कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सीएमओ ने सभी कर्मचारियों की बहाली के आदेश दिए हैं। इस पर धरना अस्थाई रूप से स्थगित किया जा रहा है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ज्वाइनिंग न होने पर सभी विभागों के कर्मचारी सड़क पर उतरेंगे। पुतला फूंक, उल्टा झाडू प्रदर्शन सहित तमाम आंदोलन किए जाएंगे। यहां सीएमओ ने औपचारिकताएं पूरी होते ही सभी की ज्वाइनिंग का आश्वासन दिया है। इस दौरान मीनाक्षी, सुषमा, आशा, नरवेश, विशाल, विजय, अरुण, नीलम, सीता, परमजीत कौर, प्रदीप, शशि सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें