पार्क के संबंध में दोनों पक्षों के बीच नहीं हुई बैठक, पुलिस बल तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी वर्कशॉप। फर्कपुर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने के बाद दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। दोनों पक्षों के बीच होने वाली बैठक भी बुधवार को नहीं हुई। उधर, सुरक्षा को देखते हुए पार्क में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
फर्कपुर थाना क्षेत्र में एक पार्क पर विवाद बना हुआ है। पार्क में बड़ी संख्या में लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना कर दी। साथ ही धरना भी शुरू कर दिया था। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि यह पार्क धन्वंतरि है। यह मामला नगर निगम अधिकारियों के भी संज्ञान में हैं। बुधवार को दोनों पक्षों और नगर निगम के बीच विवाद पर बैठक होनी थी लेकिन नहीं हो सकी। एसएचओ फर्कपुर जनकराज ने बताया कि उनके पास किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है। सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।