फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेजली स्टेडियम के पास नाले में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली स्टेडियम के पास संदिग्ध हालत में नाले में गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-17 के तेजली स्टेडियम के पास बुधवार दोपहर को स्टेडियम के पास नाले में एक शव दिखाई दिया। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला और जांच शुरू कर दी। मृतक की शिनाख्त मधुर कालोनी निवासी जोगिंदर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें