फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने नौवीं से 12वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद किए

विज्ञापन
The state government closed schools from 9th to 12th till 30th April - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने नौवीं से 12वीं तक के स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। सोमवार से सरकारी और निजी स्कूल नहीं खुलेंगे। अगर कोई स्कूल संचालक बच्चों को स्कूल में बुलाएगा तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शुक्रवार को यमुनानगर में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि इस समय पूरे देश में कोरोना वायरस के मामले एकदम से बढ़ गए हैं और कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक हो रही है।
विज्ञापन

हाल ही में कई स्कूलों के शिक्षक और बच्चे भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। इस पर सरकार ने संज्ञान लिया है और बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मद्देनजर कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के स्कूलों को सोमवार से बंद करने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले सरकार ने दसवीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया था। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि कक्षा एक से कक्षा 8 तक के स्कूल पहले ही सरकार 30 अप्रैल तक बंद कर चुकी है, और अब सोमवार से 12वीं तक के विद्यालय 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल के बाद उस समय की मौके की स्थितियों को दोबारा जांचा जाएगा और उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन निर्देशों का पालन सभी स्कूलों को करना है। बच्चों की सेहत व स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने का विषय सबसे पहले है। उन्होंने कहा कि सभी लोग कोरोना गाइडलाइन और नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें