फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एसपी ने सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं

Wed, 08 Jul 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पुलिस लाइन जगाधरी में मंगलवार को पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनते एसपी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला पुलिस लाइन जगाधरी में मंगलवार को पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए वेलफेयर मीटिंग आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के समक्ष जिले के सभी थाना, चौकी और क्राइम ब्रांच इकाइयों से आए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखीं।

बैठक में पुलिस थानों, चौकियों और जिला पुलिस लाइन में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस क्वार्टरों में रहने वाले कर्मचारियों की समस्याओं और आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। एसपी ने अधिकारियों को कर्मचारियों की व्यावहारिक कठिनाइयों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक गोयल ने कहा कि थानों और चौकियों में तैनात पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी करते हैं। ऐसे में उनकी मूलभूत आवश्यकताओं और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की सभी जरूरी मांगों को चरणबद्ध तरीके से जल्द पूरा किया जाएगा। बैठक में डीएसपी रजत गुलिया, रमेश कुमार, वेलफेयर इंस्पेक्टर कुसुम सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें