यमुनानगर। पुलिस चौकी बूड़िया गेट की पुलिस टीम ने दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
चौकी इंचार्ज जसमेर सिंह ने बताया कि गांव मलिकपुर खादर थाना छछरौली वासी मोहम्मद मुशरफ अली ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह 14 नवंबर को अग्रसेन चौक जगाधरी से बस स्टैंड जगाधरी की तरफ जा रहा था, तभी गुप्ता पैलेस के पास बनी चहारदीवारी के पास प्लांट के पास अचानक दो लड़के एक्टिवा पर सवार होकर आए और उन्हें थप्पड़ मारा और जेब में रखे 500 रुपये व मोबाइल छीन कर भागने लगे। इस पर विरोध किया तो आरोपियों ने अपनी स्कूटी मौके पर छोड़कर भाग गए।
इस सूचना पर एएसआई संजीव कुमार, मुख्य सिपाही किरण चंद, अशोक कुमार कि टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान तेलीयान मोहल्ला जगाधरी वासी हर्ष वर्मा व हरिपुरा मोहल्ला हनुमान गेट जगाधरी वासी अमित कुमार उर्फ छोटन के रूप में हुई है।