फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाचरौन की रामलीला में खर-दूषण का वध

Fri, 16 Oct 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव नाचरौन में रामलीला में मंचन करते कलाकार। आयोजक - फोटो : poni news
विज्ञापन
रादौर। ग्रामीण रामा ड्रामेटिक क्लब नाचरौन की ओर से बुधवार की रात रामलीला में शूर्पणखा नाक छेदन और खर-दूषण वध के प्रसंगों का मंचन किया गया।
विज्ञापन

मंचन में वनवास के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता भ्रमण करते हुए पंचवटी पहुंचते हैं। इसी दौरान रावण की बहन शूर्पणखा वहां आती है और भगवान श्रीराम की सुंदरता पर मोहित हो जाती है। वह श्रीराम के सामने विवाह का प्रस्ताव रखती है। श्रीराम के मना करने पर वह लक्ष्मण के पास जाती है, लेकिन वहां भी उसे निराशा हाथ लगती है।
विज्ञापन

इसके बाद क्रोधित होकर शूर्पणखा माता सीता की ओर बढ़ती है। इस पर लक्ष्मण उसके नाक काट देते हैं। अपमानित शूर्पणखा अपनी कटी नाक लेकर खर और दूषण के पास पहुंचती है। इसके बाद खर-दूषण और श्रीराम के बीच युद्ध होता है, जिसमें दोनों राक्षस मारे जाते हैं। शुभारंभ पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने किया। क्लब के प्रधान डॉ. लाभ सिंह ने पूर्व सांसद को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें