फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बादल छाए रहे, नहीं बरसा पानी

Mon, 27 Jul 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बूंदाबांदी के दौरान शहर की मॉडल टाउन की सड़क से गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बादलों ने बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को निराश किया। सुबह से ही बादल छाए रहने और धूप नहीं निकलने से तापमान सामान्य बना रहा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली।
हालांकि शाम करीब साढ़े चार बजे कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसके बाद भी बारिश नहीं हुई। बारिश न होने से लोगों को निराशा हुई। चूंकि लोग कई दिन से बारिश की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार से शनिवार तक बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने और गर्मी से राहत मिलेगी।
सुबह से ही काले बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर बादल छाए रहने के कारण तेज धूप का असर कम रहा। इसके साथ ही करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही, जिससे मौसम में ठंडक महसूस हुई। हालांकि हवा में नमी अधिक होने से कुछ देर उमस का सामना भी करना पड़ा।
सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। लोगों को उम्मीद थी कि दिन में कभी भी तेज बारिश हो सकती है, लेकिन देर शाम तक बादल बिना बरसे ही रह गए। किसानों और अन्य लोगों को अब अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश का इंतजार है। बारिश होने से जहां गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी फायदा पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी गतिविधियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सोमवार से शनिवार तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें