फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नहर में डूबा चार बहनों का इकलौता भाई

Mon, 27 Jul 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अमित। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास रविवार दोपहर नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। देर शाम तक गोताखोर नहर में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। अमित चार बहनों का इकलौता भाई है।
परिजनों ने बताया कि दुर्गा गार्डन निवासी अमित दोपहर करीब ढाई बजे अपने दो दोस्तों के साथ फतेहगढ़ पुल के पास घूमने गया था। वहां उसने नहर में नहाने के लिए छलांग लगा दी। कुछ ही देर में वह गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया। साथ मौजूद दोस्तों ने अपनी टांग बढ़ाकर उसे बाहर निकालने की भरसक कोशिश की।
विज्ञापन

नहर की ढलान अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। देखते ही देखते अमित पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर सर्च अभियान शुरू कराया। देर शाम तक लगातार तलाश जारी रही, लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही अमित की मां रेखा बदहवास हालत में मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह सुबह काम पर गई थीं और बेटे को घर से बाहर न जाने की हिदायत दी थी। अमित उनसे 10 रुपये लेकर दोस्तों के साथ घूमने निकला था। मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें