फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिनभर छाए रहे बादल, धूप नहीं निकलने से ठंड ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 02 Jan 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्टेट हाइवे पर वीरवार की सुबह साढ़े नौ बजे हल्के कोहरे के बीच जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नए साल के पहले दिन वीरवार को हल्का कोहरे पड़ने से राहत मिली लेकिन ठंड से निजात नहीं मिल सकी। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकल पाई, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई। सुबह के समय कुछ देर के लिए बादलों के बीच सूरज के दर्शन जरूर हुए, लेकिन इसके बाद फिर से आसमान में बादलों की चादर छा गई।
धूप न निकलने से लोगों को दिनभर सर्द मौसम का सामना करना पड़ा। जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन से बूंदाबांदी होने के कयास लगाए जा रहे थे, परंतु ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

बादलों और ठंडी हवाओं के कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। सुबह और शाम के समय सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया, जिससे लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकिचाते नजर आए।
ठंड के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को हुई। बाइक सवारों के लिए ठंडी हवा में सफर करना मुश्किल हो गया। कई लोग चेहरे और हाथ पूरी तरह ढककर चलते दिखे।
वहीं पैदल राहगीरों और बुजुर्गों को भी ठंड से जूझना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। बाजार व सड़कों के किनारे अलाव लोगों के लिए सहारा बन रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि ठंड के बावजूद नव वर्ष के अवसर पर बाजारों में रौनक देखने को मिली। नए साल की खुशी में लोग खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकले।
कपड़ों, जूतों, खानपान और उपहारों की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ रही। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए, लेकिन फिर भी बाजारों में उत्साह कम नहीं हुआ। इसके साथ ही शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 204 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो हवा की सेहत के लिहाज से भी चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें