फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अतिक्रमण हटाकर काटा दुकानदार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अभियान चलाया हुआ है। निगम आयुक्त अखिल पिलानी के निर्देशों पर सीएसआई अनिल नैन की टीम ने महाराणा प्रताप चौक से आईटीआई तक जगाधरी वर्कशाप रोड से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने पर एक दुकानदार का चालान भी किया गया। इस दौरान दुकानदारों का सामान जब्त किया गया।

नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी व अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के निर्देशों पर जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह, जोन दो में सीएसआई विनोद बेनीवाल व जोन तीन में सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्तों का गठन किया गया है। सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में देर शाम निगम की टीम वर्कशॉप रोड पर महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंची। निगम की टीम ने महाराणा प्रताप चौक से आईटीआई तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

निगम की टीम ने जैसे ही अतिक्रमण हटाना शुरू किया, दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने सड़क पर रखकर अतिक्रमण किया हुआ था। निगम की टीम को देखकर दुकानदारों ने अपना सामान सड़क से उठाकर दुकान के अंदर रखा। निगम की टीम ने लोगों को सड़क पर सामान न रखने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान सीएसआई अनिल नैन ने एक दुकानदार का सड़क पर बहुत अधिक अतिक्रमण करने पर चालान किया गया। सीएसआई अनिल नैन ने दुकानदारों को समझाया कि सड़कों पर अतिक्रमण करने से रास्ते संकरे हो जाते हैं। जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बनती है और आमजन को परेशानी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें