फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान की बोली प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप

Sat, 19 Jul 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। एक किसान ने छछरौली अनाज मंडी में दुकान की बोली में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। किसान ने जांच के लिए मुख्यमंत्री को शिकायत दी है। किसान का आरोप है जिस कीमत में दुकान बोलीदाता के नाम की गई है, उससे 20 लाख रुपये ज्यादा देने को वह तैयार है। बोली को रद्द कर दोबारा कराई जाए।
किसान गोबिंद निवासी याकूबपुर ने मुख्यमंत्री को दी शिकायत में कहा कि छछरौली अनाज मंडी में दुकान नंबर 1सी की ऑनलाइन बोली 28 मई को हुई थी। जो कि विभागीय अधिकारियों द्वारा गुपचुप तरीके से करवा दी गई है। अधिकतर आढ़ती व किसानों को इस बोली के बारे में पता ही नहीं चला। क्योंकि इससे पहले इस दुकान व मंडी में बूथों की नीलामी की सूचना पब्लिक में दी गई थी। बाद में विभाग द्वारा यह बोली स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन

उसके बाद बूथों की बोली तो कैंसिल कर दी पर दुकान की बोली करा दी गई। बोली में तीन बोलीदाता शामिल दिखाए गए हैं। जिनमें से सिर्फ एक ही व्यक्ति ने बोली लगाई दो ने कोई बोली ही नहीं लगाई। शिकायतकर्ता ने कहा कि दुकान की बोली 95, 47000 में हुई है। जबकि इसी मंडी में एक दुकान बोली पर 2023 में 96 लाख रुपये में बिकी थी। जिस मूल्य में दुकान बोलीदाता के नाम की गई है वह बहुत कम राशि है। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस बोली में गड़बड़ हुई है।
विज्ञापन

दुकान की बोली ऑनलाइन प्रक्रिया है। बोली प्रक्रिया में कौन-कौन भाग ले रहा है, यह जानकारी हमें भी नहीं होती है। बोली होने के बाद डाटा हमारे पास आता है। शिकायत की जांच की जाएगी। अगर कुछ गलत हुआ होगा तो कार्रवाई की जाएगी। - ऋषिराज यादव, सचिव, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें