फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजे शिवालय

Tue, 23 Jul 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। श्रावण माह का शुभारंभ सोमवार से हो गया। श्रावण के पहला सोमवार होने के चलते शिवालयों सहित जिले के तमाम मंदिरों में भारी भीड़ रही। इस दौरान शिवालयों से सड़कों तक बम बम भोले के जयघोष सुनाई दिए। भक्तों का उत्साह इतना था कि बारिश भी इसे कम न कर सकी। बारिश के बीच भक्त भगवान शिव का अभिषेक करने मंदिर पहुंचे। इस दौरान बम बम भोले के जयघोष से नगरी गूंज उठी।
भक्तों में श्रावण माह के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भगवान शिव की पूजा व शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए तड़के ही मंदिरों में लाइन लग गई थी। इस दौरान पंडित महेश शांडिल्य ने बताया कि श्रावण माह भगवान शिव की पूजा के लिए खास माना जाता है। वहीं श्रावण के सोमवार को भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इस बार श्रावण माह पंच सोमवारी है, जिसमें पांच सोमवार हैं। माह का शुभारंभ सोमवार से हो रहा है और इसका समापन भी सोवमार को होगा। श्रावण माह के आगमन का भक्तों में बहुत उत्साह रहा। भक्तों ने शिवालयों व मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ जिले के स्वयं-भू शिव मंदिरों में देखने को मिली। इसके अलावा जिले के प्राचीन व ऐतिहासिक मंदिरों में भी देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों के दर्शनों के लिए मंदिर अमृत बेला में ही खुल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

सोमवार को बूड़िया के गांव दयालगढ़ स्थित श्री ज्योर्तिलिंग मठ पातालेश्वर महादेव मंदिर, अमादलपुर स्थित सूर्यकुंड मंदिर, भाटली स्थित स्वयं-भू शिव मंदिर, कलसेर स्थित श्री कालेश्वर महादेव मठ, आदिबद्री स्थित केदारनाथ मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ रही। यह जिले के पौराणिक मंदिर हैं, जहां भगवान शिव स्वयं-भू स्वरूप में विराजमान हैं। इन मंदिरों का उल्लेख व इतिहास महाभारत कालीन ग्रंथों में मिलता है। इसके अतिरिक्त जगाधरी स्थित देवीभवन मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित श्रीमूर्ति देवी मंदिर, औद्योगिक क्षेत्र स्थित शक्तिमान मंदिर, रादौर स्थित मैदानेश्वर महादेव मंदिर, बहादुरगढ़ स्थित मंदिर सहित अन्य तमाम मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें