फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई में तीसरे चरण के अंतिम दिन 42 दाखिले

Tue, 23 Jul 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आईटीआई में प्रवेश का तीसरा चरण सोमवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन तीसरी कट ऑफ लिस्ट की शेष 200 सीटों पर दाखिले किए जाने थे। परंतु बारिश ने इसे पूरा नहीं होने दिया। बारिश के कारण संस्थान में अपेक्षाकृत बेहद कम विद्यार्थी दाखिला करवाने पहुंचे। इस दौरान सबसे ज्यादा दाखिला दोपहर बाद बारिश रुकने पर किए गए। अंतिम दिन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कुल 42 विद्यार्थियों के दाखिले किए गए।
तीसरे चरण में कुल 245 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया। पहले दो चरणों की तरह इस चरण में अलॉट सीटों में से काफी खाली रह गई। तीसरे चरण में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के पास मंगलवार फीस भरने का अंतिम दिन रहेगा। बिना फीस भरे विद्यार्थियों की सीट पक्की नहीं होगी। फीस जमा न करवाने वाले विद्यार्थी की सीट रद्द हो जाए जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद आईटीआई में प्रवेश पाने के लिए अंतिम एवं चौथा चरण ही शेष है। तीन चरणों के बाद आईटीआई की करीब 775 सीटों पर दाखिला हो चुका है। नोडल आईटीआई में कुल 1348 सीटें हैं। आईटीआई की अभी कुल 573 सीटें खाली हैं। जिसके लिए चौथे चरण की प्रक्रिया होगी।
आईटीआई में प्रवेश के लिए इस बार रिकॉर्ड आवेदन हुए। इस बार 8620 विद्यार्थियों ने आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। जिस कारण आईटीआई की तीनों मेरिट लिस्ट इस साल काफी ऊंची रहीं। इस बार जहां आवेदन ज्यादा रहे, वहीं आवेदन की अपेक्षा दाखिले कम हो रहे हैं। आईटीआई के तीन चरण समाप्त हो चुके हैं और अभी तक मात्र 60 फीसदी ही दाखिले हुए हैं।
पहली कट ऑफ लिस्ट में कुल 749 सीट अलाॅट की गई थी। जिसमें से कुल 360 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। जबकि दूसरी कट ऑफ लिस्ट में 320 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई। लेकिन इस चरण में मात्र 150 विद्यार्थियों ने दाखिले लिए। इसके बाद तीसरी कट ऑफ लिस्ट में कुल 403 सीट ऑलट की गई। जिसमें से मात्र 245 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। नोडल आईटीआई में कुल 1348 सीटें हैं। तीन चरण की समाप्ति के बाद करीब पौने छह सौ सीट खाली हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में प्रवेश के लिए तीसरा चरण समाप्त हो गया है। तीसरे चरण के सोमवार को अंतिम दिन कुल 42 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। बारिश के कारण अंतिम दिन विद्यार्थियों की उपस्थित काफी कम रही। तीसरे चरण के विद्यार्थी मंगलवार तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। प्रवेश के लिए अंतिम चरण की प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू होगी। - दीपेश महेंद्रू, उपप्राचार्य, आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें