फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ललहाड़ी कलां में बनेगा जिले का सातवां खेल मैदान

Thu, 09 Apr 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ललहाड़ी कलां में खेल मैदान परिसर में बनाया जा रहा मल्टीपर्पज हाल। संवाद
विज्ञापन
अभय सिंह
विज्ञापन


जगाधरी। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों व युवाओं को जल्द ही नया खेल स्टेडियम मिल जाएगा। जिले का यह सातवां बड़ा खेल मैदान होगा, जो गांव ललहाड़ी कलां में बनाया जा रहा है। खेल विभाग की ओर से इस मैदान का निर्माण करवाया जा रहा है। यह खेल परिसर करीब सवा छह एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा है। इस पर करीब 10.8 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी नारायणगढ़ की ओर से किया जा रहा है और एक वर्ष में यह खेल मैदान तैयार हो जाएगा।
ललहाड़ी कलां में खेल मैदान बनने से क्षेत्र के करीब 300 गांवों के युवाओं व खिलाड़ियों को सीधा लाभ होगा। इसके निर्माण के बाद खिलाड़ियों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन में निखार आएगा, इसके साथ ही नई प्रतिभाओं को भी मंच मिलेगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं का निखारना और जिलास्तर पर मंच प्रदान करना है। करीब सवा छह एकड़ में बनने वाले इस खेल परिसर में कई तहर की खेल स्पर्धाएं व गतिविधियां करवाने की सुविधा होगी। नियमित रूप से अभ्यास करके खिलाड़ी अपने खेल स्तर व प्रदर्शन में सुधार कर सकेंगे। इस खेल परिसर का निर्माण खेल विभाग की ओर से पीडब्ल्यूडी नारायणगढ़ द्वारा किया जा रहा है। इसका काम शुरू हो गया है और उम्मीद है कि डेढ़ वर्ष में खिलाड़ियों का इसका लाभ मिलने लग जाएगा।
विज्ञापन

-
मैदान में होगी यह सुविधाएं
विभाग की ओर से खेल मैदान निर्माण के लिए कुल 10 करोड़ 8 लाख 72 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। जिले के इस सातवें खेल परिसर में कई तरह के मैदान व गेम्स कोर्ट होंगे। इसमें एक एथलेटिक्स मैदान बनाया जा रहा है। इसके अलावा बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बॉस्केटबॉल, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी के लिए मैदान बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा एक मल्टीपर्पज भवन का भी निर्माण करवाया जा रहा है। इस भवन में विभिन्न तरह के इंडोर गेम्स करवाई जा सकेंगी। इसके अलावा बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, कुश्ती, तलवारबाजी, शतरंज सहित अन्य गेम्स करवाई जा सकेंगी। संवाद
विज्ञापन


वर्जन
विभाग की ओर से ललहाड़ी कलां में खेल मैदान बनाया जा रहा है। करीब सवा छह एकड़ में बनने वाले इस मैदान में विभिन्न तरह की खेल प्रतियोगिताएं व गतिविधियां करवाने की क्षमता व सुविधाएं होंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को काफी लाभ होगा।
शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।

ललहाड़ी कलां में खेल मैदान परिसर में बनाया जा रहा मल्टीपर्पज हाल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें