फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मौत का थमा सिलसिला पर ग्रामीणों में अभी भय का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडेबरी, पंजेटों का माजरा और फूसगढ़। यही वो गांव जहां से जहरीली शराब से लोगों की मौतों का सिलसिला 8 नवंबर को शुरू हुआ था। वहीं जब वीरवार को हमारी टीम ने इन गांवों का दोबारा से जायजा लिया गया तो गलियां सुनसान मिली और ग्रामीणों के चेहरे पर वहीं भय का माहौल दिखाई दिया। जिस-जिस गली में हम गए केवल इक्का-दुक्का ही व्यक्ति दिखाई दिया। अन्यथा गलियां वीरान दिखी। पंजेटों का माजरा की बात करें तो यहां तीन युवा आपस में बात करते हुए दिखाई दिए। जब उनके पास गए तो देख कर थोड़ा घबरा गए। हमने उन्हें अपने बारे में परिचय दिया। तब उन्होंने बात करने की कुछ जहमत उठाई। युवकों ने बताया कि गांव में अब शराब सप्लाई जैसे कोई बात सामने नहीं आई है। लेकिन इतनी संख्या में हुई मौतों से गांव में काफी भय का माहौल है।
विज्ञापन



जब फूंसगढ़ में पहुंचे तो यहां एक गली में पांच से छह महिलाएं धूप में बैठी थी। महिलाओं ने कहा कि गांव में हुई मौतों से लोग काफी सहमे हुए हैं। गांव के आसपास क्षेत्र के जितने भी ठेके हैं सभी बंद होने चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव में हो रही शराब की सप्लाई से वे काफी परेशान थी। क्योंकि जब वे सैर सपाटे या अन्य किसी कार्य से गांव की गली से निकलना होता था तब उस दौरान कई बार शराबी लोग रास्ते में मिल जाते थे। जो कई बार गलत नजर से देखते या फब्तियां भी कसना शुरू कर देते थे। कई बार उन्होंने घर पर बताने की कोशिश भी की लेकिन लड़ाई-झगड़ा होने के डर से वे कुछ नहीं बता पाती थी। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस को शराब माफिया पर शुरू से शिकंजा कस कर रखना चाहिए था। ढील के कारण ही आज गांव में मौतें हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें