फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक, सावधान रहें

विज्ञापन
टीका लगवाता मरीज साथ में है सिविल सर्जन डॉ.विजय दहिया। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर खतरनाक है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यह कहना है सीएमओ डॉ. विजय दहिया का। वहीं कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए डीसी, एसपी और एसडीएम तक सड़कों पर उतर गए हैं। मास्क न पहनने वाले लोगों के चालान काटने के साथ जागरूक किया जा रही है।
कोरोना संक्रमण तेजी से शहर के अलग-अलग हिस्सों में फैल रहा है। बीते 10 दिन में 20 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। ईएसआई कोविड सेंटर मरीजों से फुल हो गया है। वहीं निजी अस्पतालों में भी बेड फुल हैं।
विज्ञापन

वहीं नाइट कर्फ्यू में बेवजह और बिना मास्क के घूमने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल, डीसएसपी आशीष चौधरी सड़क पर उतर गए। रात के समय बेवजह घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई। यहीं उन्होंने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने के साथ सरकारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि सरकारी आदेशों और कोरोना की गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ईएसआई कोविड सेंटर हुआ फुल
कुल बेड-55
कुल संक्रमित मरीज-55
ऑक्सीजन पर मरीज-51
वेंटिलेटर पर मरीज-01
सी-पेप पर मरीज-03
वैक्सीन से संक्रमण का प्रभाव होता है कम : डॉ. दहिया
सीएमओ डॉ. विजय दहिया के मुताबिक जिले में कोराना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कुछ ऐसे लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिन्होंने टीका लगवाया था, लेकिन जिन लोगों ने टीका लगवाया है, उन पर संक्रमण का ज्यादा असर नहीं हुआ है और वह स्वस्थ हो गए हैैं। ऐसे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता की भी जांच कराई गई, जो पहले से ज्यादा बढ़ चुकी है। उन्होंने अपील की कि टीका लगवाने के लिए 45 साल से ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन सेंटर पहुंचे। जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें