फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में जूते मारे जाने से आहत पूर्व सरपंच ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर/छछरौली। पंचायत में सिर पर जूता मारने और जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित करने से आहत बरौली माजरा गांव की पूर्व सरपंच के पति रामचंद्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक रामचंद्र के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उसने गांव के वर्तमान सरपंच के पिता अरिंद्र सिंह पर पंचायत में सिर पर जूता मारने और जाति सूचक शब्द बोलकर अपमानित करने की बात लिखी है। छछरौली थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी एवं पूर्व सरपंच शिक्षादेवी की शिकायत पर आरोपी अरिंद्र सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने व एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता शिक्षा देवी ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि वह गांव की पूर्व सरपंच हैं और अनुसूचित जाति से संबंध रखती हैं। उन्होंने बताया कि पति रामचंद्र ने सुसाइड करने से पहले बताया था कि 25 मई को सरपंच ने फोन करके उन्हें पंचायत में बुलाया था, जहां पर भरी पंचायत में सरपंच के पिता ने उनके सिर पर जूते मारे व जातिसूचक शब्द कहकर गालियां दी। इससे वह बहुत ही शर्मिंदगी व अपमानित महसूस कर रहे थे। पंचायत से आने के बाद वह सीधे कमरे में चले गये। इसके बाद उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। पांच दिन न ही वह किसी से मिला और न ही कमरे से बाहर आया। उसके बाद रिश्तेदारों व परिवार के द्वारा कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह फूट-फूटकर रोने लगा और कह रहा था कि भरी पंचायत में सरपंच के पिता ने उसके साथ बहुत गलत किया है। इससे वह गांव में मुंह दिखाने लायक नहीं रहा। 31 मई की सुबह उसके पति रामचंद्र अचानक घर से बाहर गये। इसके बाद गांव के लोगों ने आकर बताया कि रामचंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और उसकी मौत हो गई है। अंतिम संस्कार से लौटने पर उसके बेटे व परिजनों ने उसके कमरे में छानबीन की तो कपड़ों से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने वर्तमान सरपंच के पिता अरिंद्र सिंह पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बात लिखी हुई थी। थाना प्रभारी लज्जा राम ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस उस दिन हुई पंचायत के बारे में जांच कर रही है, जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे का किसी युवती से प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर पंचायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें