फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साध्वी ने श्रीमद्भागवत कथा का बताया महत्व

Wed, 29 Apr 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
इदिरा कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से इंदिरा मार्केट के नंद लाल ग्राउंड में श्रीमद्भागवत कथा करवाई जा रही है। कथा में प्रतिदिन शाम सात से रात दस बजे तक साध्वी सुश्री कालिंदी भारती प्रवचन करेंगी। सोमवार को कथा के दूसरे दिन साध्वी ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्ग है। कथा मनुष्य के भीतरी अज्ञान को दूर कर भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संचार करती है। कथा श्रवण से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और वह ईश्वर के प्रति समर्पण भाव अनुभव करता है। साध्वी ने कथा से जीवन को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

साध्वी ने कहा कि इस कथा के सुनने मात्र से मनुष्य के विकार नष्ट होने लगते हैं। विचारों में शुद्धि आती है और मन ईश्वर की भक्ति में लगता है। इस दौरान सायंकालीन भव्य आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

मुख्य यजमान सुरेश गुप्ता, उनकी पत्नी, वरुण व उनकी पत्नी रही। ज्योति प्रज्ज्वलन की रस्म राजिंद्र धीमान, डॉ. जतिंद्र शर्मा, तरुण कुमार, पार्षद प्रियांक शर्मा, पार्षद जयंत स्वामी ने निभाई। आरती नानक चंद हकीम व अन्य अतिथियों ने कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें