फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश में दो घरों की छत ढही, चाचा-भतीजा मलबे में दबे

Tue, 05 Aug 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अग्रसेन चौक समीप बारिश में हुआ जलभराव व टूटी सड़क। संवाद - फोटो : लहबरपुर गांव में निर्माणाधीन नाली का निरीक्षण करतीं सीडीओ कृति राज।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में रविवार रात जाेरदार बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी ही पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह तक जिले में औसतन 34 एमएम बारिश हो चुकी थी। तेज बारिश की वजह से रायपुर और लापरा में दो घरों की कच्ची छत ढह गई। रायपुर में छत गिरने से चाचा-भतीजा मिट्टी के नीचे दब गए। समय रहते लोगों ने दोनों को बाहर निकाल लिया।
उधर, राजकीय आदर्श संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरस्वतीनगर में बारिश का पानी भर गया। जिससे विद्यार्थी स्कूल के अंदर नहीं जा पाए। बच्चों की कक्षाओं तक में पानी भरा हुआ था। जिस कारण स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी। जो बच्चे स्कूल में आ चुके थे उन्हें भी वापस भेजा गया।
विज्ञापन

रायपुर गांव निवासी चाचा गुलशन व भतीजा साहिल दोनों कमरे में सोये हुए थे। सोमवार सुबह करीब सात बजे अचानक उनके घर की कच्ची छत ढह गई। दोनों छत की मिट्टी के नीचे दब गए। जैसे ही छत गिरी तो दोनों ने शोर मचा दिया। परिवार के अन्य सदस्यों व पड़ोसियों ने गुलशन व साहिल को बाहर निकाला।
छत ढहने से घर में रखा सामान, कपड़े आदि खराब हो गए। चाचा-भतीजा दोनों मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। लापरा गांव निवासी लीला देवी ने बताया कि उसके घर में दो कमरे हैं। जिनमें वह अपने तीन बच्चों के साथ रहती है।
सोमवार को बारिश की वजह से उसके घर के एक कमरे की छत गिर गई। जिस समय छत गिरी तो उस कमरे में कोई नहीं था। छत की मिट्टी गिरने से घर में रखा सामान खराब हो गया। उन्होंने बताया कि दूसरे कमरे से भी बारिश का पानी टपक रहा है। उन्होंने आवास योजना के तहत मदद की गुहार लगाई है।
बारिश से सड़कों पर रही जाम की स्थिति : बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया। नाले ओवरफ्लो होने लगे। बारिश ने सड़कों से गुजर रहे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। जिससे सड़कों पर जाम लग गया और वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। दिन में भी सुबह करीब सात बजे बारिश हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया और दोपहर बाद फिर से बारिश होने लगी। सड़कें कीचड़ से सन गई।
विज्ञापन

सोमवार को भी दिन में कई बार बारिश हुई। जिससे तापमान में कमी आई और मौसम सुहावना रहा। लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं बारिश में खेत पानी से लबालब हो गए।

अग्रसेन चौक समीप बारिश में हुआ जलभराव व टूटी सड़क। संवाद- फोटो : लहबरपुर गांव में निर्माणाधीन नाली का निरीक्षण करतीं सीडीओ कृति राज।

Next
AU ऐप में पढ़ें