फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश के पानी से घर की कच्ची छत ढही

Mon, 07 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कस्बे के आंबेडकर नगर में रहने वाले बलदेव के घर की कच्ची छत ढह गई। छत क्षतिग्रस्त होने से बलदेव के पास अब रहने का ठिकाना भी नहीं रहा। उन्होंने पत्नी व तीन बेटियों के साथ गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने हॉल में आश्रय लिया है। बलदेव ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की गुहार लगाई है।
बलदेव ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। मजदूरी भी कभी मिल जाती है और कभी नहीं। उसके पास तीन बेटियां हैं, जो स्कूल में पढ़ती हैं। उसके घर की छत कच्ची है। छत काफी पुरानी हो चुकी थी इसलिए जब भी बारिश होती तो इसमें से पानी टपकता था। गत सप्ताह तीन दिन तक जो बारिश हुई उससे घर की छत को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार पानी रिसने से छत अब टूट कर ढह चुकी है। गनीमत यह रही कि उसके परिवार का कोई भी सदस्य छत के मलबे की चपेट में नहीं आया। उसके पास रहने को घर नहीं है। इस पर उसने गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने हॉल में आश्रम लिया है और अब परिवार के साथ मंदिर में ही रह रहा है। बलदेव ने बताया कि उसने कई बार पक्के घर के लिए आवेदन किया लेकिन लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें