फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ठेका लूटकर भाग रहे लुटेरों ने पुलिस को दिखाई थी पिस्टल

Fri, 01 Aug 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव तेजली समीप शराब ठेके पर 90 हजार रुपये लूटने के बाद बाइक सवार तीनों बदमाशों का कुछ कदम दूर पुलिस से सामना हो गया था। तेजली मोड़ पर तीनों बदमाशों को रोकने के लिए पुलिस पार्टी ने नादाबंदी कर दी थी, पर तीनों पुलिस कर्मियों को पिस्टल दिखाकर नाका तोड़कर भागे थे। इन आरोप में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने एएसआई संजीव कुमार की शिकायत पर तीनों बदमाशों पर जान से मारने के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
ठेके पर लूट की वारदात 29 जुलाई की रात करीब साढ़े दस बजे हुई थी। इसमें भी थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने जगाधरी की राजेश कॉलोनी के देवीदत्त जोशी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। देवीदत्त जोशी ने शिकायत में बताया कि बाइक सवार तीनों बदमाशों पर उन्हें व उनके कारिंदों से गन प्वाइंट पर 90 हजार रुपये व मोबाइल की लूट की।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों में दो मंगलवार रात को पकड़ लिए गए थे, वहीं तीसरे साथी की तलाश जारी है। तीसरा आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइक सवार तीन बदमाशों में उत्तर प्रदेश भागना चाह रहे थे, पर वारदात की बुधवार रात ही कैत मंडी के पास लगे नाके पर उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस से हाथापाई के दौरान एक बदमाश ने एक पुलिसकर्मी की दांतों से अंगुली काट ली। तीनों बाइक छोड़ गहरे गड्ढे में कूदकर भागने लगे। तब मौके पर सीआईए-1 टीम ने तलाश कर दो बदमाश पकड़ लिए, तीसरा फरार हो गया था। पकड़े दो बदमाशों की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव बड़कली निवासी गौरव और जगाधरी की राजन गली निवासी पंकज के रूप में हुई थी। दोनों गड्ढों में कूदने से चोटिल हुए, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। दोनों को अस्पताल से छुट्टी के बाद पुलिस गिरफ्तार कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें