संवाद न्यूज एजेसी
बिलासपुर। कस्बा में थाना से शिव चौक तक जाने वाली सड़क के दाेनों तरफ रेहड़ी व फड़ी चालकों के कारण सड़क पर हर समय जाम लगा रहता है। इस समस्या को देखते हुए डीएसपी हरविंद्र सिंह के निर्देशानुसार एसएचओ इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने सड़क के दोनों तरफ खड़ी होने वाली रेहड़ियों को एक तरफ खड़ा कराया।
एसएचओ ने बताया कि लोगों की ओर से मांग की गई थी बिलासपुर मुख्य बाजार से शिव चौक तक सड़क के दोनों ओर लगने वाली चाट, फास्ट फूड, सूप, सब्जी व अन्य समान के रेहड़ी फड़ी लगने से ग्राहक सड़क पर ही अपने दो पहिया व चार पहिया वाहन को रोककर सामान की खरीददारी करते है व खाने का सामान खरीदते है।
इससे पूरा मार्ग जाम हो जाता है। जाम की समस्या को देखते हुए सड़क की बाई ओर लगी रेहड़ी व फड़ी को हटाकर दाएं ओर लगवाया गया ताकि एक आरे से वाहनों की आवाजाही सही रहे। इसी मुख्य मार्ग से से लोग मुख्य बाजार, दो राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल व सामुदायिक अस्पताल भी हैं। जिस कारण स्कूल के बच्चों व बाजार में आने वाले लोगों को भी परेशानी होती थी।