फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुठभेड़ में ढेर इनामी गैंगस्टर भीम के निशाने पर था कुरुक्षेत्र का शराब कारोबारी

Fri, 01 Aug 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस मुठभेड़ में ढेर 20 हजार के इनामी गैंगस्टर भीम के निशाने पर कुरुक्षेत्र का एक शराब कारोबारी भी था। यमुनानगर में दो व्यापारियों के घर गोलीकांड में पुलिस को उलझकर भीम का अगला लक्ष्य कुरुक्षेत्र में वारदात करने का था। विदेश में बैठे नोनी राणा की मदद से हथियार भी मिल गए थे, पर गोलीकांड में भीम के साथ रहे अमन के अंबाला में पकड़े जाने से सारी योजना सामने आ गई, तब पुलिस ने भीम को गत बुधवार सुबह गांव रटौली में मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर काला राणा के विदेश में बैठे भाई नोनी राणा के तीन लाख के इनामी गैंगस्टर रोमिल का नाम खेड़ी लक्खा सिंह के तिहरे हत्याकांड व शाहबाद के शराब ठेकेदार शांतनु की हत्या सहित फायरिंग मामलों में आ रहा था। ये देख भीम ने भी रोमिल जैसा बनने की सोची। यही चाहत उसे नोनी राणा के संपर्क में ले आई।
विज्ञापन

भीम ने पहले कभी गोलीकांड को अंजाम नहीं दिया था, इसलिए नोनी ने उसे पहला काम किसी को जानी नुकसान पहुंचाने के बजाए दहशत फैलाने को फायरिंग करने का दिया। इसके बाद कुरुक्षेत्र का एक शराब ठेकेदार भीम के निशाने पर था़। भीम को नोनी की मदद से असला सहित हथियार मिल गए थे। नोनी की नजरों में आने के लिए भीम ने अमन को साथ लिया। दोनों ने 14 जुलाई को हरबंसपुरा में प्लाईवुड व्यापारी गुरदीप व सरोजनी कॉलोनी में कपड़ा व्यापारी रवि के घरों पर फायरिंग की।
विज्ञापन

हरबंसपुरा में चार-पांच और सरोजनी कॉलोनी में दो-तीन राउंड फायर किए। ऐसा कर दोनों पुलिस को चुनौती दे गए। इनमें फायरिंग के दौरान बाइक चलाने वाला अमन 21 जुलाई को अंबाला के मुलाना के सिरसगढ़ में मुठभेड़ में पकड़ा गया, वहीं 20 हजार का इनामी गैंगस्टर भीम 30 जुलाई को गांव रटौली के पास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें