फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सवालों में घेरे में वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया

Tue, 14 Jan 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मतदाता सूची के ड्राफ्ट से गत चार जनवरी को हुई वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया सवालों के घेरे में है। एक ओर मतदाता सूची के ड्राफ्ट देख निवर्तमान पार्षद पोलिंग बूथ व वोट एक वार्ड से दूसरे में जोड़ देने के आरोप लगा रहे हैं, वहीं बूथ व वोट वार्डों में इधर-उधर होने से अमल में लाई वार्ड आरक्षित करने की प्रक्रिया को गलत ठहरा रहे हैं।
वार्ड 18 से निवर्तमा पार्षद एवं भाजपा जिला सचिव कर्मवीर गोंदवाल ने गंभीर आरोप लगा दिए हैं। गोंदवाल के अनुसार एक बूथ के हेरफेर से वार्ड 18 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हो गया, जबकि यह वार्ड वर्ग के लिए आरक्षित होना चाहिए था। गोंदवाल आरोप लगाया कि कई वार्ड जनसंख्या व मतदाताओं के गलत आंकड़ों के आधार पर अलग-अलग वर्ग के लिए आरक्षित हो गए हैं, इसलिए पहले हुई वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया को रद्द कर जांच कर जनसंख्या व मतदाताओं के सही आंकड़ों से वार्ड आरक्षित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

गोंदवाल ने बताया कि वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया के समय पताशगढ़ व ईशोपुर को वार्ड में नहीं लिया गया, पर दोनों गांव बाद में जारी मतदाता सूची ड्राफ्ट में वार्ड में दिख रहे हैं। दोनों गांव वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया शामिल किए जाते तो वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित नहीं होता। क्योंकि पताशगढ़ व ईशोपुर में 80 फीसद जनसंख्या व मतदाता एससी वर्ग से हैं।
ऐसे में दोनों गांवों वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान शामिल किए जाते तो वार्ड 18 को एससी वर्ग के लिए आरक्षित करने के लिए ड्रॉ में लिया जाता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस पर सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंच कर आपत्ति दर्ज कराई, वहीं इससे पहले डीसी से भी शिकायत दे चुके हैं।
मतदाता सूची के ड्राफ्ट पर आपत्ति दर्ज कराने का सोमवार अंतिम दिन था। इसलिए नगर निगम कार्यालय में कर्मवीर गोंदवाल की तरह पूर्व पार्षदों में वार्ड 14 से नवनीत शर्मा, वार्ड 15 से प्रिंस शर्मा, वार्ड 16 से जसबीर सिंह बिट्टू, वार्ड 20 से नीरज राणा ने भी अपने व अन्य वार्डों में बूथ व वोट इधर-उधर किए जाने के आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज कराई।
नवनीत शर्मा ने बताया कि आनंद कॉलोनी का बूथ 13 में जोड़ दिया गया है, जबकि कॉलोनी वार्ड 14 की हद में लगती है। ऐसे ही प्रिंस शर्मा ने लाजपत नगर व मिश्रा कॉलोनी के वोट वार्ड 16 में जोड़ देने के आरोप लगाते हुए कहा कि यह कॉलोनियां वार्ड 15 की हैं। प्रिंस शर्मा ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी के वोट वार्ड 15 में दिखा जा रहे है, जबकि यह कॉलोनी वार्ड 16 की हद में है।
नीरज राणा ने अमरपुरी व आर्यनगर के वोट वार्ड 19 में जोड़ देने के आरोप लगाते हुए कहा कि यह दोनों कॉलोनियां वार्ड 20 की सीमा में है। राणा ने बताया कि विष्णु नगर व जोगिंद्र नगर के वोट वार्ड 20 में दिखाए जा रहे हैं, पर यह कॉलोनियां वार्ड 19 की हद में हैं। सभी ने आपत्ति दर्ज कर इसे जांच कर सही करने की मांग की।
विज्ञापन

साथ ही इस तरह बूथ व वोट वार्डों में इधर-उधर होने से गत चार जनवरी को हुई वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। कहा कि उस दौरान भी गलत आंकड़ों से वार्ड आरक्षित हुए, इसलिए वार्डों के किए गए आरक्षण को रद्द कर मामले में जांच कर सही आंकड़ों पर दोबारा वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें