फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेडक्रास सोसाइटी ने दिया मानवसेवा का संदेश

Sat, 09 May 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विश्व रेडक्रॉस दिवस के मौके पर मौजूद अ​धिकारी व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की तरफ से विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को रक्तदान कर मानवसेवा का संदेश दिया गया।
जिला रेडक्रॉस समिति के कार्यवाहक सचिव संजीव धीमान ने बताया कि यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी डयूनेन्ट की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने युद्ध के मैदान में मानवता की सेवा का संदेश दिया था। कार्यक्रम की शुरुआत रेडक्रॉस कार्यालय में जीन हेनरी डयूनेट के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इसके बाद श्री राधा कृष्ण कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों के साथ केक काटकर और फल वितरित कर विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

राज्यपाल हरियाणा प्रो. असीम कुमार घोष का संदेश विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और सोशल मीडिया माध्यमों से लोगों तक पहुंचाया गया। इसी क्रम में गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बीएस गाबा ने किया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस दिवस मानवता की सेवा के लिए प्रेरणा देने वाला दिन है।
उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, अंगदान के प्रति जागरूक होने तथा एचपीवी टीकाकरण के महत्व को समझने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण अधिकारी शशिभूषण ने विद्यार्थियों को रेडक्रॉस के इतिहास और कार्यों की जानकारी दी। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कुमार गौरव ने रेडक्रॉस के साथ जनहित कार्यों में निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं मोहन फाउंडेशन की प्रीति गुप्ता ने विद्यार्थियों को अंगदान के प्रति जागरूक किया। दोपहर बाद रेडक्रॉस भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में योगदान देने वाली 24 स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व एचपीएससी सदस्य राजेंद्र धीमान और सोशल एक्टिविस्ट डॉ. जितेंद्र शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें