फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेलवे स्टेशन पर तीसरी आंख से होगी निगरानी

Sun, 07 Dec 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
परिसर में लगे सीसीटीवी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मॉर्डन बने यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन जल्द ही तीसरी आंख की जद में होगा। रेलवे स्टेशन पर 40 सीसीटीवी कैमरे लगने का काम पूरा हो चुका है। कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है। कंपनी ट्रायल की तैयारी कर ही रही है। कुछ दिन के ट्रायल के बाद यह रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद सुरक्षा कर्मी एक ही कमरे से पूरे परिसर की निगरानी कर सकेंगे।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यमुनानगर जगाधरी स्टेशन मॉर्डन बनने के बाद मॉर्डन स्टेशन की सुरक्षा भी हाईटेक कर दी है। सब कुछ ठीक रहा तो इस महीने से स्टेशन पर आने वाला हर शख्स तीसरी आंख की जद में होगा। सीसीटीवी कैमरे लगने व कंट्रोल रूम बनने से सुरक्षा कर्मियों को काफी मदद मिलेगी। यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर कैमरे लगाने की योजना साल 2019 में शुरू हुई थी।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ कैमरे इंस्टॉल कर दिए गए थे, कोरोना संक्रमण के कारण काम रुक गया। स्थिति सामान्य होने के बाद कैमरे लगाने के लिए सर्वे किया गया और वर्ष 2022 में काम शुरू किया जाना था। परंतु कंपनी ने काम शुरू नहीं किया। इसके बाद अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर निर्माण शुरू हो गया।
इससे यह काम फिर से बीच में रुक गया। निर्माण पूरा होने के बाद दोबारा से सर्वे किया गया। इसके बाद पूरे स्टेशन परिसर पर 40 कैमरे लगाने की रिपोर्ट बनाई। इसके बाद इस वर्ष की शुरुआत में काम फिर से शुरू किया गया। इस दौरान स्टेशन पर कुल 33 कैमरे लगा दिए गए, लेकिन अप्रैल में तकनीकी कारणों से काम रोकना पड़ गया। इसके बाद से करीब छह महीने काम बंद रहा। अब कंपनी काम पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

स्टेशन पर सभी 40 कैमरे इंस्टॉल कर दिए गए हैं। इसके साथ ही निगरानी कक्ष भी तैयार किया जा चुका है। अभी तक इसका ट्रायल नहीं हो पाया है। ट्रायल के बाद यह आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया जाएगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इसी माह से यह कैमरे अपना काम करने लगेंगे। यमुनानगर जगाधरी स्टेशन को तीन बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में स्टेशन की सुरक्षा हाईटेक होनी जरूरी थी।
रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर काम चल रहा है। कार लगभग पूरा हो गया है, जल्द ही कैमरे शुरू हो जाएंगे।

-बहुप्रीता सोनी, मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, अंबाला।

परिसर में लगे सीसीटीवी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें