फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों ने किया पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

Sat, 24 May 2014 11:45 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-73 पर अंबाला-जगाधरी मार्ग पर नाकाबंदी कर जांच कर रही थाना छप्पर पुलिस पर तस्करों ने गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


इससे थोड़ी दूरी पर पुलिस ने कैंटर को रुकवाकर उसमें सवार दोनों लोगों को गिरफ्तार कर कैंटर से चार गोवंशज मुक्त कराए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जान से मारने का प्रयास करने, पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराआें के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

थाना छप्पर पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोवंशों को अंबाला-जगाधरी मार्ग से वध के लिए यूपी लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने छप्पर बस स्टैंड के नजदीक नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान वहां से गुजरते एक कैंटर को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन कैंटर चालक ने वाहन रोकने के स्थान पर पुलिस पार्टी पर कैंटर चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी तस्कर कैंटर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कैंटर का पीछा कर थोड़ी दूरी पर ही कैंटर को रुकवाकर उसमें सवार दो लोगाें को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कैंटर की जांच करने पर पुलिस ने उसमें से तीन भैंसें व एक कटड़ा बरामद किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कराने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पूछताछ में आरोपियाें ने अपनी पहचान सहारनपुर निवासी आशीफ व इशरार के रूप में बताई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें