फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलों से भरी तीन रेहड़ियों में लगी आग

Sat, 24 May 2014 11:43 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांसापुर रोड पर आईटीआई के समीप फलों से भरी तीन रेहड़ियों में संदिग्ध कारणों के चलते आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी ने कुछ समय बाद ही आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


फ्रेंडस कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह आईटीआई के नजदीक फलों की रेहड़ी लगाता है। बीती रात करीब 11 बजे फलों की रेहड़ी में अचानक से आग लग गई। जब उसने धुआं उठता हुआ देखा तो अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग अधिक भभकने पर उसके पास खड़ी दो अन्य रेहड़ियों में भी आग लग गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र ने बताया कि आग लगने से उसे करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग किन कारणों से लगी अभी तक इसक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें